आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रकृति के आगे सब बेबस हैं

                
                                                         
                            मंजर भयानक दिख रहा,
                                                                 
                            
दौड़ रहे सब लोग।
दौड़ लगा रहे सरपट,
भाग गए सब रोग ।।
हृदय झकझोर रही,
ग्लेशियर की चट्टान।
हो जाएगी अनहोनी,
नहीं किसी को भान।।
जलजला जल लेके चला,
जल की है खुद नीति।
प्यासे की प्यास बुझाए,
सुनी जल की ऐसी प्रीति।।
कैलाश मानसरोवर यात्रा,
डालेगी व्यवधान।
धरे के धरे रह गए,
थे जितने अरमान।।
प्रकृति के आगे सब बेबस हैं,
कर देती गुमनाम।
कौन,क्या,किस हाल में होगा,
लिख देना प्रभु राम।।
हौसला बँधे उन सबका भाई,
जिसका गया है लाल।
शरणागत थे जो भी,
ईश्वर उन्हें संभाल।।
किसी को शापित ना कर ,
सब को दे वरदान।
हे प्रभु "धुरंधर"प्रार्थना,
कुछ भी करो बख्श दो प्राण।।
-धीरेन्द्र सिंह"धुरंधर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर