आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तलाश सही पथ की

                
                                                         
                            *प्रश्न*
                                                                 
                            
अतीत का पथ पकड़
पथिक चलता रहा,
भविष्य की तलाश में
वो यूं ही भटक रहा।
निराश हो निशीथ में
बैठ सोचता है अब -
सूर्य कब उगेगा?
कब मिलेगा ये भविष्य-पथ?
*उत्तर*
हृदय में अपने आश रख,
अविरल प्रयास कर,
पीछे छोड़ अतीत को,
भविष्य की तलाश कर।
यूं बैठ मत निराश हो,
उठ जा पुनः प्रयास को,
कदम बढ़ा और देख ले -
सामने भविष्य-पथ,
सामने भविष्य-पथ।
-धीरज सारस्वत धैर्य
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर