आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तड़प-तड़पकर विरह-अग्नि में

                
                                                         
                            जब-जब सावन आयो रे,
                                                                 
                            
तन में आग लगायो रे।
बैठी रहती हूँ टहनी पर,
मन में आस लगायो रे।

ग्रीष्म ऋतु की काली रातें,
दिल पर ठेस लगायो रे।
जब-जब सावन आयो रे,
तन में आग लगायो रे।

खत्म हो गई हँसकर जीना,
सावन की बगिया वीराना।
मौन हो गई जीवन मेरी,
भूल गई हूँ मैं कूकना।

प्रियतम की याद में अपनी,
पलकें रही बिछायो रे।
जब-जब सावन आयो रे,
मन में आस लगायो रे।

शुक्ल पक्ष की पूनम रातें,
याद अगन बनकर दहकातीं।
बिलख उठे दिल तन्हाई में,
अश्रु अँखियन से बह जाते।

टूट गई उस पेड़ की डाली,
जिस पर साथ बितायो रे।
जब-जब सावन आयो रे,
तन में आग लगायो रे।

अमुआ में जब मंजर आए,
प्रिय का संदेशा लाए।
हो गईं बंद आँखें मेरी,
जब प्रिय को पास न पाए।

तड़प-तड़पकर विरह-अग्नि में,
अपनी जान गँवायो रे।
जब-जब सावन आयो रे,
तन में आग लगायो रे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर