आजकल लोगों का नज़रिया कुछ बदला तो है,
वरना अपनी अकड़ में कौन इतना झुका तो है।
कल तलक जो बात करना भी गवारा न थी,
आज वही शख़्स मिलने का बहाना ढूँढ़ता तो है।
वक्त ने शायद आईना दिखला दिया होगा,
जो कभी सुनता न था, अब सुन रहा तो है।
जिन्हें अपने रुतबे पर बड़ा गुरूर था,
वो भी अब हालात से समझौता कर रहा तो है।
हमने बदला नहीं अपना अंदाज़-ए-वफ़ा,
बस ज़माने का मिज़ाज कुछ बदला तो है।
किसी के सामने झुकना हमारी फ़ितरत नहीं,
मगर रिश्तों का लिहाज़ अब भी बचा तो है।
— देवराज मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X