आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उम्मीद का सफ़र

                
                                                         
                            उम्मीद का सफ़र
                                                                 
                            

जख्म दिल के कुरेदने से,
दर्द दिल का ही बढ़ता है।
दर्द देने वालों का कब,
कुछ भला बिगड़ता है।

जख्म जो पुराने भर गए,
दबे हुए उन घावों को
दबा ही रहने दो।
मन में बस यही भाव रहे—
फिर कोई नया जख्म न मिले,
निष्कंटक जीवन आगे चले।

हो पड़ा यदि कोई भारी पत्थर,
राहों के बीच कहीं;
तोड़कर हटाना संभव न हो,
तो राह बदल लो वहीं।
व्यर्थ उसे मन में रखकर
यूँ ही न कुढ़ते रहो।
-देवेंद्र भण्डारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर