आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वाइब चेक : आज का युवा

                
                                                         
                            सुबह से
                                                                 
                            
Vibe Check जारी है,
ज़िंदगी थोड़ी Messy है,
पर Flex अभी भी जारी है।

हम
रील्स के पंद्रह सेकंड में
दुनिया नाप लेते हैं।
कौन Fake, कौन Real—
एक नज़र में भाँप लेते हैं।

दिल टूटे तो
लंबे ख़त नहीं लिखते,
सीधा Ghost कर देते हैं।
और जो सचमुच दिल जीत ले,
उसे GOAT कह देते हैं।

करियर का दबाव है,
FOMO का साया है।
"आगे क्या होगा?"—
यही सवाल रातें जगाता है।

फिर भी
हम Hustle वाले लोग हैं,
हार मानना सीखा नहीं।
ट्रेंड के पीछे नहीं चलते,
कई बार
ट्रेंड सेट देते हैं।

लोग कहते हैं—
"आजकल के बच्चे
Out of Control हैं।"

अरे Uncle, Aunty,
हम बेपरवाह ज़रूर हैं,
बेवकूफ़ नहीं।

हमारे सपने
Out of the Box हैं—
सिर्फ़ किताबों में बंद नहीं।

दिन भर
Main Character Energy में जीते हैं,
और ठोकर खाकर भी
मुस्कुराकर कहते हैं—
"It is what it is."

हाँ,
थोड़े Confused हैं,
थोड़े Emotional भी।
लेकिन सपनों को लेकर
पूरी तरह Focused,
और अपने इरादों में
पूरी तरह Real हैं।

हाँ,
हम थोड़े अलग हैं,
थोड़े बेबाक़ हैं।

अपनी ज़िंदगी की स्क्रिप्ट के
हम ख़ुद ही राइटर हैं।
-देवेन्द्र पंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर