आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आगे तो वो जाएगा

                
                                                         
                            बहुत लोग दौड़ रहे हैं,
                                                                 
                            
बहुत लोग तेज भाग रहे हैं।

पर तेज भागने से कोई आगे नहीं जाता,
आगे वो जाता है, जिसकी जड़ गहरी है।

और जड़ गहरी तब होती है, जब पंच शक्तियां साथ हों -

पहली शक्ति - विचारों की शुद्धता
मन में मैल नहीं,
दूसरे को गिराने का भाव नहीं।
जैसा सोचता है, वैसा ही दिखता है,
सोच साफ है तो रास्ता साफ है।

दूसरी शक्ति - नीयत की पवित्रता
काम छोटा हो या बड़ा,
नीयत में खोट नहीं।
जो नियत साफ रखता है,
उसका दिया कभी बुझता नहीं।

तीसरी शक्ति - कर्म की निरंतरता
एक दिन करके थक जाना नहीं,
रोज थोड़ा-थोड़ा, पर सच्चा करना।
शोर नहीं, दिखावा नहीं,
बस चुपचाप अपना काम करना।

चौथी शक्ति - वाणी का संयम
सच बोलना,
किसी को दुखाने के लिए नहीं,
किसी को जगाने के लिए बोलना।
भीड़ की बात में शोर बहुत है,
पर वजन उसी की बात में है जो तौल कर बोलता है।

पांचवी शक्ति - धीरज की शक्ति
आंधी आएगी, लोग हँसेंगे, कहेंगे - सीधा है, लुट जाएगा,
तब भी टिके रहना।
फल एक दिन में नहीं आता,
पर जो टिकता है, वही पाता है।

जिसके पास ये पंच शक्तियां हैं,
उसे रोकने वाला कोई नहीं।

वो गिरेगा भी तो उठेगा,
भटकेगा भी तो लौटेगा,
क्योंकि उसका दिया हवा से नहीं,
उसकी अपनी नियत से जल रहा है।

इसीलिए कहा है -
भीड़ की बात में शोर बहुत है, पर बात में वजन नहीं,
और वजन उसी में है, जिसे इन पंच शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है।

वही आगे जाएगा,
उस एक पल के लिए नहीं,
हर पल के लिए ।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर