आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तारीकी-ए-सितम

                
                                                         
                            हर चेहरे पर ये जाने कैसा रंग भर गया,
                                                                 
                            
लगता है हरेक आँख का सपना बिखर गया।

हर सिम्त उदासी है, सभी हैं यहां तन्हा,
वो जोश-ए-ज़िन्दगी न जाने किधर गया।

इन्सान पर इन्सान का है ज़ब्र हर तरफ,
लगता है इस बस्ती का हर इन्सान मर गया।

इन पत्थरों को जानता हूं ये न पिछलेंगे,
इनकी इबादत हो सके अब वो असर गया।

अब्र-ए-गुरेजां की तरह अब इनक़लाब भी,
बरसा नहीं; इस राह से होकर गुज़र गया।

अनवार-ए-मेहर-ओ-माह में असर नहीं "शमीम",
ये देहर अब तारीकी-ए-सितम से भर गया।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर