आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इश्क़ मसर्रत का सिलसिला है मेरे लिए

                
                                                         
                            इश्क़ मसर्रत का सिलसिला है मेरे लिए,
                                                                 
                            
तेरी आँखों में कुछ तो लिखा है मेरे लिए।

तुझ को पाकर सारा जहाँ मिला मुझ को,
ग़ुमाँ है ख़ुद पर मुझे तू बना है मेरे लिए।

इनके साए में तमाम उम्र गुज़र जाएगी,
मेरा ठिकाना ज़ुल्फ़ों की घटा है मेरे लिए।

मैंने जो ख़्वाब सजाए उनकी ताबीर है तू,
तू मंज़िल है और तू ही रास्ता है मेरे लिए।

साथ हम हैं तो आलम-ए-पुर-बहार है हर सू,
चमन भी जैसे लाला-ज़ार हुआ है मेरे लिए।

"शमीम" ज़िंदगी मेरी तेरे ही दस्त-ए-निगर है,
तू हमसफ़र है; मेरे जहाँ में जिया है मेरे लिए।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर