ये दिल दीवाना हुआ है शायद,
चाँद है या तेरा चेहरा है शायद।
बात करते हैं तेरे ख़ामोश लब,
हम से कुछ तू ने कहा है शायद।
कुछ कहो और कुछ हमारी सुनो,
रोकती है शर्म-ओ-हया शायद।
तेरी नज़रों ने जो पैग़ाम दिया,
मेरे दिल ने वो पढ़ा है शायद।
तेरे ख़याल हम से कहते हैं,
तू ने हमें याद किया है शायद।
रौशन-ओ-आबाद जहाँ है मेरा,
"शमीम" उल्फ़त का सिला है शायद।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X