अपना रुख़े-रौशन दिखा कर चले गए,
दिल में मेरे तूफ़ान जगा कर चले गए।
हमसे नज़र मिलाई ऐसा असर हुआ,
बेख़ुद-ओ-बेक़रार बना कर चले गए।
एक बार मुस्कुराए वो देख कर हमें,
आँखों में मेरी ख़्वाब सजा कर चले गए।
कुछ देर का वो क़ुर्ब पागल बना गया,
वो धड़कनें दिल की बढ़ा कर चले गए।
मेरे क़रीब आए तो अरमाँ मचल गए,
बुझती नहीं वो प्यास जगा कर चले गए।
उसके तसव्वुर में ग़र्क रहते हैं "शमीम",
दीवानावार हमको बना कर चले गए।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X