आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ये दुनिया तो लगती है बस्ती हैवानों की।

                
                                                         
                            दुनिया है बाज़ार क़ीमत क्या इंसानों की,
                                                                 
                            
इश्क़ और उल्फ़त बातें हैं अफ़सानों की।

हम जैसे दीवानों का हश्र यही होता है,
फ़ना हुई है हस्ती शम्मा से परवानों की।

दीवारों से बातें करना, नींदें उड़ जाना,
अश्क-फ़िशानी ही है क़िस्मत दीवानों की।

सिक्कों की झंकार सभी को प्यारी है,
हस्ती बिकते देखी है हमने इंसानों की।

इंसानों के लिए दिलों में कोई दर्द नही है,
करते रहे इबादत पत्थर के भगवानों की।

नफ़रत बसी दिलों में, जंग का आलम है,
ये दुनिया तो लगती है बस्ती हैवानों की।

ये बदला माहौल "शमीम" ख़ौफ़नाक है,
हलचल और सदाएं लगती हैं तूफ़ानों की।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
53 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर