मैं तुम्हें दिल में बसा लूँ अगर इजाज़त हो,
तुम्हीं को तुम से चुरा लूँ अगर इजाज़त हो।
चाँद से चेहरे का दीदार करने की तमन्ना है,
ज़ुल्फ़ें चेहरे से हटा लूँ अगर इजाज़त हो।
तलाश एक मुद्दत से है एक आशियाने की,
तुम्हारे दिल में बना लूँ अगर इजाज़त हो।
तुम्हारी मस्त आँखें हैं इक मैख़ाने के जैसी,
ख़ुद को बेख़ुद बना लूँ अगर इजाज़त हो।
अभी तो आए हो कुछ देर साथ बैठो मेरे,
मैं हाल अपना सुना लूँ अगर इजाज़त हो।
"शमीम" सबकी नज़रों में अच्छाई नहीं होती,
बुरी नज़रों से बचा लूँ अगर इजाज़त हो।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X