आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मधुर मिलन

                
                                                         
                            जग में हंसाई, जग में रूलाई,
                                                                 
                            
मधुर मिलन की आस नहीं है।
किसको बताऊं? कैसे बताऊं?
पिया तो नयनों के पास नहीं है।।१।।

सूरत उनकी घूम रही दर्पण में,
ओछे मन में मानो सांस नहीं है।
याद हमेशा आती मन अर्पण में,
मधुर मिलन की आस नहीं है।।२।।

कोमल पंखुड़ियों में छिपकर मैं,
देख रही हूं, कोई प्यास नहीं है।
चंचल किरणें निहार रही किन्तु,
जीवन यौवन भी उदास नहीं है।।३।।

आ जाओ निंदिया नैन समाओ,
खिन्न मन में कोई उल्लास नहीं है।
पीर पनपती, धीर नहीं मुझको,
मधुर मिलन की आस नहीं है।।४।।

सुध नहीं है उलझन की आड़ में,
उनके अंतर्मन भी त्रास नहीं है।
हा! पिया के नित प्रेम मिलन में,
यौवन कानन में प्रवास नहीं है।।५।।
-देवनन्दन कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर