आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नुस्ख़ा ये बड़े काम का है आज़माइए

                
                                                         
                            नुस्ख़ा ये बड़े काम का है आज़माइए
                                                                 
                            
ताक़तवरों के साथ में फ़ोटो खिंचाइए

व्हाट्सऐप पे, फ़ेसबुक पे, इंस्टाग्राम पर
उन फ़ोटुओं को खूब वायरल कराइए

गुलदस्ते उसे दीजिए, कुछ गिफ़्ट कीजिए
औक़ात ये है आपकी सबको बताइए

इज़्ज़त में चार चाँद तो लगेंगे बाद में
दरबार में जाने से पहले सर झुकाइए

बौने हैं अगर आप तो कंधा तलाशिए
याँ साख बड़ी चीज़ है उसको बचाइए

फबता नहीं है माँग में ये मान लीजिए
सिंदूर हो उधार का तो मत लगाइए
-डी एम मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर