आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बचपन या पचपन

                
                                                         
                            बचपन या पचपन
                                                                 
                            

उम्र की गिनती में आज पचपन का पड़ाव है,
पर दिल में अब भी बचपन का वही ठहराव है।

चेहरे पर वक्त की कुछ लकीरें जरूर आई हैं,
मगर आँखों में आज भी वही शरारतें समाई हैं।

कभी मिट्टी में खेलना, कभी बारिश में भीगना,
बिन बात के हँसना और रूठकर फिर से मिलना।

न चिंता कल की थी, न फिक्र किसी आने वाले कल की,
छोटी-सी खुशियों में दुनिया थी अपनी पल की।

पचपन ने बहुत कुछ सिखाया, बहुत कुछ समझाया,
किसे अपना कहना है, किसे वक्त ने दूर कर दिया।

कितने मौसम आए और चुपचाप गुजर गए,
कितने अपने मिले, कितने यादों में उतर गए।

फिर भी जब बच्चों को खेलते हुए देखता हूँ,
तो खुद को उसी पुराने आँगन में पाता हूँ।

मन कहता है—उम्र को बस उम्र मत मान लेना,
अपने भीतर के बच्चे को कभी मत जाने देना।

पचपन की देह में बचपन आज भी जिंदा है,
यही तो जिंदगी का सबसे खूबसूरत परिंदा है।

उम्र चाहे जितनी हो, "महादेव" मुस्कुराते रहिए,
बचपन को दिल में रखिए और पचपन को हँसकर जीते रहिए।
- बृजेश महादेव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर