आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रात-दिन जागकर खुद को निखारा है

                
                                                         
                            सरकार की चुनौती को स्वीकार कर आया हूँ,
                                                                 
                            
दोनों टेट की परीक्षाएँ पास कर आया हूँ।

ढलती उम्र में भी हौसला जवान है,
मेहनत और लगन ही मेरी पहचान है।

राहों में काँटों की दीवारें भी आईं,
पर उम्मीदें हर मोड़ पर मुस्कुराईं।

रात-दिन जागकर खुद को निखारा है,
सात दिनों के जुनून ने इतिहास संवारा है।

परिणाम जो भी हो, मुझे खुद पर नाज़ है,
मेरी ज़िद के आगे हर चुनौती बेआवाज़ है।

हार मानना ‘महादेव’ की फितरत में नहीं,
यह जीत किसी भी परिणाम से कम नहीं।
-बृजेश महादेव
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर