मेरे दिल को है करे घायल तेरे झुमके
कोई है न इनके कायल तेरे झुमके
न बिंदिया न कजरा न हार ही होगा
हार भी गई है जब पायल तेरे झुमके
दिल तो हुआ है दीवाना तेरा कजरा देख के
देखे ये तो हुआ पागल तेरे झुमके
सोने के बने हो तो सूरज ये है लगते
क्या बराबरी करेगा काजल तेरे झुमके
मुखड़े को अगर चाँद कहूँ तेरे जाने तमन्ना
कहूँगा इनको आवारा बादल तेरे झुमके
भूले हमे भले तेरी बातें तेरी यादें
याद रहेगे पल पल हर पल तेरे झुमके
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X