यूं लग रहा है चाँद को बादलों ने ढक लिया
जब भी तेरे चेहरे पे छाई है तेरी जुल्फ
तेरी नजर के तीर से घायल न हो जाऊं
मेरे दिल को शायद बचाने आई है तेरी जुल्फ
इस चांद से मुखड़े पर ये दाग कैसा है
दिल का मेरे वहम है ये परछाई है तेरी जुल्फ
इस चाँद को कहीं नज़र लग जाये न मेरी
इसीलिए सबा ने आज लहराई है तेरी जुल्फ
ये चाँद जब मेरे पहलु में आ चुका है
फिर क्यों मेरे लिये अब भी परछाई है तेरी जुल्फ
विन्दिया चूंदी लाली झुमकों की न खबर है
हमारे दिल में सिर्फ समाई है तेरी जुल्फ
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X