आसमा का सिता रा है तेरे माथे की ये बिंदिया
मेरी कश्ती का किनारा है तेरे माथे की ये बिंदिया
हमारे सिवा कोई देखे तो जलता है यह दिल
नहीं हमको गवारा है तेरे माथे की ये बिंदिया
किसी ने कहा सूरज है गगन में निकलता
हमने तभी सुधारा है तेरे माथे की ये बिंदिया
किसी ने कहा चाँद कहते है किसको
हमने कर दिया इशारा है तेरे मा थे की ये बिंदिया
कोई कह उठा क्या है तेरा जीवन सपना सब कुछ
हमने बेधड़क पुकारा है तेरे माथे की ये बिंदिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X