नींद में,
दुःस्वप्नों के आकाश में
तारों का एक वसंत
फूलों से लदकर झूम रहा है।
निश्चय ही,
उस पर
किसी नश्वर कीड़ों का झुंड
गिरकर बिखर गया होगा।
क्या वह
शांति का बम था,
या शांति की कोई मिसाइल?
नींद में,
उस दुःस्वप्न-आकाश में
अब फिर से देखो।
पहले से भी अधिक,
तारों का वह वसंत
फूलों से भरकर झूम रहा है।
हाँ,
तारों का वह वसंत
निरंतर
फूलता चला जा रहा है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X