आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐ स्वतंत्रता! कितना भारी शब्द हो तुम!

                
                                                         
                            स्वतंत्र होकर कुछ कहने में भी डर लगता है, आख़िर शब्द क्यों बेड़ियों में बदल जाते हैं?
                                                                 
                            
मन के भीतर जो कुछ है, उसे कर नहीं पाते, इच्छाएँ मौन की दीवारों से सटकर रह जाती हैं।
स्वतंत्रता मानो दो अक्षरों का भारी बोझ है, उसे ढोते हुए अपना ही तन काँप उठता है।
विचारों की रखवाली भी भय करने लगता है, सपने तक नींद में छिपकर जीने लगते हैं।
जब कहे जा सकने वाले सारे शब्द भीतर सिमट जाते हैं, तब ख़ामोशी स्वयं चीख़ उठती है।
ऐ स्वतंत्रता! कितना भारी शब्द हो तुम! तुम्हारा उच्चारण करने से भी जीभ क्यों डरती है?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
19 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर