बाढ़ को निहारती आँखें
----------------------------
प्रलय की विभीषिका आँखों के सामने घटती रही,
फिर भी आँखें नदी की वेगवती लहरों की सुंदरता में अटक गईं।
प्राणों की करुण पुकार कानों तक पहुँची ही नहीं;
ये सारे दुःख-प्रलय भी तो
भविष्य में बैठकर
आनंद से देखे और टाल दिए जाने वाले
स्मृति-चित्र ही हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X