आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्लास्टिक नहीं, पेपर अपनाएँ!

                
                                                         
                            थैलों का प्रचलित यह रूप,
                                                                 
                            
प्लास्टिक है अक्षय प्रदूषक अनूप।
पर्यावरण-विरोधी, अनुपयुक्त,
फिर भी होता यह अतिप्रयुक्त।।

प्रदूषकों में मात्रा अत्यधिक,
प्रदूषण का दूसरा नाम प्लास्टिक।
कचरों में इसका सर्वाधिक अंश,
दे रहा प्रकृति को गहरा दंश।।

रंगीन प्लास्टिकों का प्रयोग,
लाता है कैंसर-जनित रोग।
भूगर्भीय जल इससे बाधित,
मूक जीवों का हो रहा अहित।।

कूड़ेदान भी दिखे निस्सहाय,
रोके बहाव, घुस जलनिकाय।
नदियों का प्रदूषित करे जल,
समुद्री जीवों के लिए बना गरल।

प्लास्टिक कचरे से निजात
पुनर्प्रयोग से ही हो सकता प्राप्त।
प्लास्टिक-नियमन के कई नियम,
ज़रूरत है, जगें आप और हम।

पर्यावरण-अनुकूल सामग्री  प्रतिस्थापन,
सीमित हो इसका प्रयोग, उत्पादन।
प्रकृति-प्रेम का यह प्यारा टैग,
जैवनिम्नीकृत (बायोडेग्रडेबल) हैं पेपर बैग।

सहज विघटनीय और प्रदूषण-मुक्त,
पर्यावरण हेतु यही हैं उपयुक्त।
आओ मिलकर आज कसम यह खाएँ,
प्लास्टिक नहीं, पेपर अपनाएँ!
-बिजय बहादुर तिवारी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर