आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नाग पंचमी

                
                                                         
                            भारत त्यौहारों का देश
                                                                 
                            
प्रकृति प्रेम का समावेश
जंतु संरक्षण,शांति संदेश
देता विश्व को    धर्म भेष।

सावन उत्सवों का महीना
सात्विकता संग पड़े जीना
श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि
नाग बनाये जाते  अतिथि

आज़ के दिन की है बलिहारी
नाग पंचमी ,  साथ  सोमवारी
घर से निकले हैं   नर नारी
पूजेंगे नाग,     संग त्रिपुरारी

कराया जाता दुग्ध स्नान
पूजते,तक्षक वासुकि मान
ऐसा नहीं मास कोई दूजा
होती  अष्टनागों  की  पूजा  ।

पूजते नाग मानकर भाई
पालित पशुओं की सफाई
होते आयोजित कुश्ती,दंगल
झूले संग   कजरी का मंगल ।

",नाग कुंआ" है काशी स्थित
  पूजन इसका जग प्रतिष्ठित
  पताल लोक का कुआं द्वार
  रहस्यमयी नागलोक तक तार।

मिला तक्षक को  जीवनदान।
गरूड़ ने दिए यहां अभयदान
नागपंचमी  लगता यहां मेला
होता दृश्य    यंहा  अलबेला ।।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
51 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर