मेरी हर खुशी में वो शामिल हो, ये अच्छा है,
मगर सिर्फ वही खुशी हो — ये ठीक नहीं।
ये माना कि वो ज़रूरी है ज़िंदगी में,
पर वही ज़िंदगी हो — ये ठीक नहीं।
उसके इश्क़ में डूब जा — एक हद तक सही है,
मगर खुद को डुबाना — ये ठीक नहीं।
वो अपनी जगह है, तू अपनी जगह,
खुद से बढ़कर कोई अफ़साना ठीक नहीं।
किसी के लिए जीना ज़रूरी है, ये माना ‘अन्वित’,
सिर्फ उसके लिए जीना — ये ठीक नहीं।
इश्क़ कर, बेइंतहा कर — तुझे किसने रोका है,
मगर खुद को भुला के — ये ठीक नहीं।
ज़िंदगी दूसरों पे लुटा दे — ये किसने कहा है,
किसी के लिए खुद को मिटाना — ये ठीक नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X