यूँ तन्हाइयों ने मुझे जीना सिखा दिया,
खुद से खुद को लड़ना सिखा दिया।
लोग देखते मुझे तिरछी निगाहों से,
लोग भागे मेरे सुलगते सवालों से।
यूँ मरकज़ का झरोखा बन गया,
सच और झूठ में मेरा ठन गया।
मेरे ख़िलाफ़ उनकी तो,
महफ़िल का दौर सज गया।
मैंने हर ज़ख़्म को मुस्कान में ढाल लिया,
अपने हिस्से का हर दर्द संभाल लिया।
वो मिटाने चले थे मेरे वजूद को,
मैंने तूफ़ानों में भी ख़ुद को पाल लिया।
अब न शिकवे हैं, न किसी से गिला,
राह में चाहे कोई काँटा ही मिला।
मेरी कलम ही मेरी पहचान बनी,
सच लिखने चला तो हर चेहरा हिला।
- भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X