आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यार से पूछा है (गज़ल)

                
                                                         
                            प्यार से पूछा है सच में नफ़रत से जवाब मत देना
                                                                 
                            
दिल का अमीर हूं अपनी गरीबी का हिसाब मत देना

मक़तब से मदीना तक है मुहब्बत ज़िस्त की कर्बला
इश्क इबादत में गम- ए- दिल की किताब मत देना

सुना है लाख हैं तारे टिमटिमाते तेरे घर की छत पर
मैं आफ़ताब वफ़ा का बेवफ़ाई का हिज़ाब मत देना

शहर है रौशनी में गुम मायूस दिल बड़ा मासूम-सा
दुआ में गाफ़िल दिल को कभी ज़हर-शराब मत देना

जिस्म फ़कत है वक़्ती सख़्त है जमाने का उसूल
रूहानी इश्क़ है अपनी इसे शक्ल-ए-शबाब मत देना

-भास्करानंद झा भास्कर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर