आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यास फिर भी किसी चाकू-खंजर में रहें गए

                
                                                         
                            कुछ ख़्वाब दिसंबर के दिसंबर में रह गए
                                                                 
                            
हम भी किसी निगाह के मंज़र में रह गए

छोड़ आये थे ये बदन हम उसकी गली में
फिर कहां उसके बाद हम घर में रह गए

डूबने वाले को साहिल नें पुकारा था मगर
वो कश्ती के मुसाफिर थे समंदर में रह गए

ये सर कहां झुका किसी सियासी दहलीज पे
ताउम्र हम जो राहे-ए-कलंदर में रह गए

लौट आये थे राम भी आख़िर बनवास से
फिर कौन थे वो लोंग जो जंगल में रह गए

ये उनका था मुकद्दर जिन्हे मंज़िल मिल गयीं
वगरना हम तो अविरत सफ़र में रह गए

इन्ही पत्थरों से हमने ये ताज बना लिया
जो पत्थर आकर ये हमारे सर में रह गए

क़त्ल होने थे जितने अब वो हो चुके हैं
प्यास फिर भी किसी चाकू-खंजर में रहें गए

धूप होंगी तो निकलेगे दरख़्तों के सफऱ पर
यहीं सोच कर "अनुपम" बिस्तर में रह गए

- योगेंद्र कुमार "अनुपम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
36 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर