आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी प्यारी परी

                
                                                         
                            मेरी नन्ही परी
                                                                 
                            
मई की प्यारी सुबह में आई तू,
हमारे आँगन की खुशियाँ लाई तू।
तेरी नन्ही-सी मुस्कान देखकर,
हर दिल में नई रोशनी लाई तू।।

सबसे पहले उस भगवान को नमन
जिसके आशीर्वाद से पैदा हुई तू,
जिसने दी हमें तेरे आने की खुशी।
उसकी कृपा और आशीर्वाद है तू।।

अपनी माँ की ममता, पिता का प्यार है तू,
परिवार का साथ और दुलार है तू।
जिन-जिन लोगों ने साथ निभाया तुम्हारे आने में
उन सबका अभियान है तू।।

किसी ने दुआओं से राह तेरी बनाई
उसका अभिमान है तू,
किसी ने मुश्किल घड़ी में तेरी हिम्मत बढ़ाई।
उन सब की मुस्कान है तू।।

हर कदम पर अपनी खुशियाँ लुटाई
उसका परिणाम है तू।
मेरी नन्ही परी मेरी स्वाभिमान है तू,
मेरी सम्मान है तू मेरी मुस्कान है तू।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर