आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कड़कड़ाता जाड़ा हुआ बहुत जोर का।।

                
                                                         
                            नवगीत -दैया रे दैया
                                                                 
                            

है रूखा-रूखा सा
उनका रवैया।

रास नहीं आया
हवाओं का ढूँकना।
सन्नाटे में किसी
कुत्ते का भूँकना।।

ये क्या हो गया है
दैया रे दैया।

है पत्तों पे खेलती
ज्यों चंचल किरण।
है शेर की दहाड़ हुई
भागता हिरण।।

भँवर में डुबो गया
नाव का खेवैया।

मंद-मंद मुस्काता है
सूर्य भोर का।
कड़कड़ाता जाड़ा हुआ
बहुत जोर का।।

द्वार पे खड़ी हुई
रँभा रही गैया।
-अविनाश ब्यौहार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
19 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर