ख़ुद से पहचान होती जाएगी चलते चलते,
जिंदगी आसान होती जाएगी चलते चलते।
कहीं तो होगा सवेरा अंधेरी रातों का,
मंजर-ए-सहर भी आ जाएगी चलते चलते।
ये ज़िंदगी क्या है ग़म-खुशी का फेरा है,
रफ़्ता-रफ़्ता निकल जाएगी चलते चलते।
सरे-सफर में कोई अपना सा मिल जाएगा,
दिल की बस्ती बस जाएगी चलते चलते।
तमाम हसरतों की आंच में सुलगता सा दिल,
अनंत राहों पे बढ़ जाएगी चलते चलते।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X