आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अधूरा सच

                
                                                         
                            एक अधूरा सच,
                                                                 
                            
जो आंखे देखती रही
और अंतःकरण,
रोता रहा।

जी कर ,
अधूरी जिंदगानी,
मन कही,
खोता रहा।

टूटती रही,
रिश्तों की बाते,
मन सोच अपनो को,
दर्द सहता रहा।

जो लगा सुख,
वो सुख न था,
मन के दर्पण में,
दुःख रिस्ता रहा।

भूल कर प्रकृति को,
जब जब कदम भागे,
प्रकृति संग बढ़ने को,
मन सोचता रहा।

एक अधूरा सच बनी,
ये जिंदगानी,
सच जीने को,
मन तरसता रहा।

भोर जिसे समझा,
वो भोर न था,
बाहर के शोर सुन,
मन रोता रहा।

बंद ताला "मै " का,
चाभी बन न सके।
मनुजता के दर्श को,
मन तड़पता रहा।
-अरुणिमा बहादुर खरे 'वैदेही '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर