आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सोचा न था कभी दिन , ये देखना पड़ेगा

                
                                                         
                            सोचा न था कभी दिन , ये देखना पड़ेगा,
                                                                 
                            
अपने ही क़ाफ़िले को , रहबर ही लूट लेगा।

हम तो समझ न पाए , इस ना - ख़ुदा के मन की,
मझधार में ये लाकर , कश्ती को छोड़ देगा।

हालात बद से बद्तर, होते ही जा रहे हैं,
माली चमन उजाड़े , कैसे चमन बचेगा।

बच्चों के साथ जब ये , अन्याय हो रहा है,
इस देश का मुक़द्दर , कैसे बता बनेगा।

इतनी ये ज़िद तुम्हारी , नुकसान ही करेगी,
जनता के आगे इक दिन , झुकना तुम्हें पड़ेगा।

था पासबाँ वतन का , जिसको चुना था हमने,
वो क्या बचाएगा गर , ख़ुद लूटने लगेगा।
- अरुण शर्मा 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर