शिवोहम ।
हे अनादि, अनंत शिव ।
गले में भुजंग ,
ललाट पर विराजे चंद्र ।
तुम्हीं शिव हो ,सत्य तुम्ही हो।
तुमसे है सुंदर ये ब्रह्मांड सारा।
हे त्रिशूलधारी, हे करुणा के सागर ।
तुम्हीं से सृष्टि लगती है न्यारी ।
नमन तुमको करता ये संसार सारा।
जटाओं में जिसके बहती है गंगधारा।
किया जिसने सृष्टि का विषपान सारा।
हे त्रिलोकी !हे जगत के रचयिता!
-अर्चना ठाकुर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X