आप सरकार से प्रश्न करिये
सरकार से जवाबदेही तय करने कहिये
पर धर्म विशेष का मंच बनाकर
बहुसंख्यक का शोषण मत करिये
दुर्योधन के पक्ष में गर भीष्म खड़े हो
तो जनता को कृष्ण बनते देर न लगेगी
भीष्म का सम्मान आदर सभी करते है
पर रामद्रोहियो से सजा मंच स्वीकार्य नही
गलत नीतियों का विरोध मिलकर करेंगे
पर neet की आड़ में देशद्रोह नही सहेंगे
हम भी चाहते है कि संवाद हो पारदर्शिता हो
खामियों को सुधारा जाये भविष्य को संवारा जाये
पर देश तोड़ने वालो का मंच न सजाया जाये
रामद्रोह करने वालो को वहाँ लताड़ा जाये
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X