शहर एक खूबसूरत सपना है ।
जहां पर सब कुछ रहता है माना ।
हंसना मना ,गाना मना ,शहर का मतलब ही है माना ।
यहां पर गांव जैसी कोई बात नहीं है ।
लेकिन सब पसंद शहर को करते हैं ।
जहां हर चीज ऊपरी तरह से देखी जाती है ।
देखने में अच्छा तो सब कुछ अच्छा होता हैं ।
शहर का मतलब है घुट घुट के मरना ।
जहां कोई यह दूसरे को जानता नहीं है ।
यहां पर लोग किसी को अपनी फीलिंग नहीं बताते हैं ।
यहां पर लोग परिवार के बीच में रहकर अकेले रहते हैं ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X