पहले रोटी दो
फिर उपदेश दो
सीखूंगा
सुनूंगा
बढ़ूंगा
सुधरूंगा
चांद को देखूंगा
चहकूंगा
चिड़िया बन कर
चमकूंगा
तारा बन कर
रोटी देख कर
भूख और जग जाती है
भूख और लग जाती है।
- सहज कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X