मन से हो जाओ तैयार
तन हो जाओ तैयार
मिलेगी जीत या हार
लड़ कर देखो
अड़ कर देखो
कुछ करके देखो
संघर्ष तो करके देखो
होगी अच्छी तैयारी
होगी साहस से यारी
तो पहनोगे जीत का हार
पहले करो खुद को तैयार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X