सभी करते हैं सत्य अहिंसा की बात
बस बातों में ही रह गई अब यह बात
जो करता है बहुत बात
मचाता है वही,भयंकर उत्पात
"सदा सत्य बोलो
सदा शुभ बोलो"
दीवार पर लिखा है, केवल पढ़ने के लिए
क्या झूठ बोलना जरूरी है,आगे बढ़ने के लिए?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X