पूछती है नदी की धारा
"क्या है लक्ष्य तुम्हारा?"
बहे मंद मंद पवन
कहे नील गगन
" सबसे प्यारा है अपना वतन
सबसे सुंदर है वन उपवन
सबसे सुंदर है गांव हमारा
सबसे सुंदर और प्यारा
है हिंदुस्तान हमारा
बहती यहां गंगा की धारा
सबसे सुंदर सितारा
है हमारा ध्रुवतारा।"
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X