नारी! तेरे रूप अनेक
करती कर्म तुम अनेक
करती कर्म तुम नेक
कभी बहन बन के
कभी बेटी बन के
कभी पत्नी बन के
कभी सखा बन के
कभी मां बन के
कभी दादी मां बन के
बन के कभी दुर्गा, कभी काली
करती तुम सबकी रखवाली
तेरी शान निराली
तेरे बिना सब कुछ खाली
तुम सृष्टि सृजन करती
तुम नहीं डरती
तुम उपकार करती।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X