प्रेम नहीं कभी मरा करता है
मरता नहीं जो प्रेम सच्चा करता है
करके प्रेम पाता,इंसान अमरता है
कृष्ण का प्रेम कहां मरा?
राधा का प्रेम कहां मरा?
मीरा का प्रेम कहां मरा?
कलाम का प्रेम कहां मरा?
अटल का प्रेम कहां मरा?
वीर भगत का प्रेम कहां मरा?
आजाद का प्रेम कहां मरा?
राणा,शिवा का प्रेम कहां मरा?
युगों-युगों तक चलती रहेगी प्रेम कहानी
जीवित रहेंगे हमारे अमर प्रेमी बलिदानी
मरेगा नहीं मेरा स्वदेश प्यार
मरेगा नहीं मेरा विश्व प्यार
सच्चा प्रेम अमृत रस का प्याला है
जो कभी नहीं रिक्त होने वाला है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X