बुढ़ापे को आने न दो
जवानी को जाने न दो
लाओ तन मन में तरुणाई
लाओ अनुहार पर अरूणाई
रोज सुबह सुबह टहलने चलो
बीमारी को बाय बाय कहने चलो
करके व्यायाम
करके प्राणायाम
तन मन को स्वस्थ रखना सीखो
जवानी को सहेजना सीखो
रखो खान पान में सावधानी
रखो मेनटेन अपनी जवानी
नशा से स्वयं को दूर रखो
अहंकार लोभ से स्वयं को दूर रखो
कायम रखो अपनी जवानी
बने रहो शुद्ध हिंदुस्तानी
बने रहो वीर बलिदानी।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X