छोड़ छाड़ कर
अपना आलीशान घर
आए जवान क्यों सड़क पर?
कौन देगा इस प्रश्न का उत्तर?
क्यों सरकार भी है निरुत्तर?
जनता में है ताकत अपार
जनता चुनती है सरकार
जनता चाहे तो गद्दी से दे उतार
जनता दरबार
है बड़ा दरबार
जनता है सरकार
जनता को करो स्वीकार
जनता से मत टकराओ यार!
- सहज कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X