सात समंदर
में तीन समंदर
है हमारे
देश के किनारे
है हिंद महासागर
है यह प्यार का सागर
उससे ज्यादा स्वदेश प्यार
और प्यार का एक संसार
है मेरे अंदर
है ईश्वर!
दो ऐसा वर
कि हमारा हिंदुस्तान हो हुलसित
सुरक्षित,विकसित
पुलकित,पल्लवित
वटवृक्ष सा
कल्पवृक्ष सा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X