हिंदी हमारी शान है
हिंदी हमारी आन बान है
हिंदी में बसता मेरा प्राण है
हिंदी हमारे हृदय में है
हिंदी हमारे लय में है
हिंदी हमारे हिमालय में है
हिंदी हम सब बोलेंगे
जब हम मुंह खोलेंगे
हिंदी से हमारा हिंदुस्तान है
हिंदी हमारा गौरवगान है
हिंदी हमारी मातृभाषा है
हिंदी हमारी परिभाषा है
हिंदी से विश्व की आशा है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X