आज प्रकाश पर्व है
आज दीवाली पर्व है
गरीब मजदूर
गरीब मजबूर
काम पर जा रहे हैं
काम कर आ रहे हैं
कुछ काम ढूंढ़ रहे हैं
कुछ दाम ढूंढ़ रहे हैं
इनके जीवन में कब आएगी खुशहाली?
इनके जीवन में कब आएगी दीवाली?
पूछ रहा है मेरा मन
बोलो मेरे भगवन!
क्या इनके घर में मिठाई
इनके बच्चों को मिठाई
नहीं मिलेगी
नहीं मिलेगी
इनके अनुहार पर मुस्कान
क्यों नहीं आएगी भगवान?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X