छात्र जब अनुशासित होंगे
छात्र जब प्रशिक्षित होंगे
तब देश आगे बढ़ेगा
नई चढ़ाइयां चढ़ेगा
देश तब विकसित होगा
मन तब हुलसित होगा
पर यहां तो बुरा हाल है
छात्र कर रहे रोज बवाल है
बदली बदली चाल है
शिक्षक क्या पढ़ाएंगे?
ज्ञान अपना घर लेकर जाएंगे
खुद की नौकरी बचाएंगे
यदि अभिभावक भी बेटा बेटी की तरफ से बोलेंगे
तो वे ही इनको अंततः झेलेंगे।
- सहज कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X