सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन उतरते ही
कुछ कुछ अपना सा लगता है
बैरिया बस स्टैंड उतरते ही
अपनापन सा लगता है
बलिया रेलवे स्टेशन पर
किताब की दुकानों को देख कर
मुझे अपना विद्यार्थी जीवन याद आया
अंग्रेजी में एम.ए. का दिन याद आया
सस्ती अनुवादित शेक्सपियर के नाटक
रांगेय राघव द्वारा अनुवादित नाटक
खरीद कर
पढ़ कर
समझने का वो दौर याद आया
१९८८ का वो साल याद आया
बलिया मेरे हृदय में बसा है
बैरिया मेरे हृदय में बसा है
गंगा मैया याद आई
भगवती माई याद आई
बलिया मुझे बुलाता है
मन बलिया पहुंच जाता है
तन गया में रह जाता है
ओ बलिया! मैं वापस आऊंगा
थोड़ा रोजी रोटी और कमाऊंगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X